प्रदेश

मुनि संघ के सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ,घटयात्रा निकाली

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर १७ मार्च ;अभी तक;  श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय जनकुपुरा में 10 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का रविवार 17 मार्च को शुभारंभ हुआ।
                          परम पूज्य मुनि श्री प्रशांत सागर जी साध्य सागर जी संयत सागर जी व मुनि श्री  शीलसागर जी महाराज के सानिध्य में श्री अशोक कुमार अभय कुमार अजमेरा परिवार द्वारा आयोजित मंडल विधानकी घट यात्रा जनकुपुरा महाजन मोहल्ला से प्रारंभ हुई जो धान मंडी बड़ा चौक गणपती चौक होते हुए महावीर जिनालय पर संपन्न हुई,यहां पंडित श्री अरविंद जैन व आनंद जैन शास्त्री के द्वारा मांगलिक क्रियाएं करवाई गई।
 समाज रत्न श्री शांतिलाल बड़जातियां व डॉ श्री मनसुख लाल गांधी द्वारा मन्त्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया।
सकल दिगंबर जैन समाज के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री अजय कुमार बाकलीवाल व श्रावक श्रेष्ठ श्री विजेंद्र कुमार सेठी ने अखंड दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।
डॉ चंदा भरत कोठारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंद्र प्रतिष्ठा मंडप प्रतिष्ठा अभिषेक शांतिधारा सकलीकरण आदि समस्त क्रियाएं पूजन कर्ताओं द्वारा संपन्न की गई।
 श्री अभय सुनीता रिद्धिमा अजमेरा ने मंडल विधान के मुख्य आठ अर्घ्य समर्पित किये।इस अवसर पर सरावगी समाज अध्यक्ष श्री अनिल बोहरा महावीर जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष जयकुमार बड़जात्या,सचिव डॉ संजय गांधी श्री पवन कुमार अजमेरा एड, कैलाशचंद्र अजमेरा डॉ राजकुमार बाकलीवाल सुरेश कुमार पाटनी राजकुमार गोधा,सुधीर अजमेरा हसमुख जैन डॉ वीरेंद्र गांधी दिनेश जैन कुचड़ोद राजेंद्र कीयावत राजकुमार पाटनी प्रदीप पाटनी सुरेश मिंडा कांतिलाल मिंडा अशोक पांड्या प्रकाशचंद पहाड़िया मनोज जैन बनी कोमल प्रकाश जैन प्रेमचंद बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थितथे।

Related Articles

Back to top button