प्रदेश

बी डी शर्मा  3 तारीख को भरेंगे नामांकन  फार्म                       मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रोड शो में शामिल होकर जनसभा को करेंगे संबोधित                 

दीपक शर्मा
  पन्ना एक अप्रैल ;अभी तक;  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद श्री बी डी शर्मा 3 तारीख बुधवार को दोपहर  अपना नामांकन फार्म भरेंगे, उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश के कई मंत्री भी नामांकन प्रक्रिया में साथ रहेंगे।
                  भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम श्री शर्मा प्रदेश और देश के कई बड़े नेताओं के साथ स्थानीय नजर बाग ग्राउंड से रोड शो करते हुए कोतवाली चौराहा ,कोतवाली चौराहा से छत्रसाल पार्क छत्रसाल पार्क से बलदाऊ  मंदिर से बड़ा बाजार चौराहा बड़ा बाजार चौराहा होते हुए स्थानीय कलेक्टर ऑफिस में अपना नामांकन फार्म दाखिल करेंगे।  इस दौरान प्रदेष के मुखिया श्री मोहन  यादव  नजर बाग ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे ।
                        भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया की संपूर्ण लोकसभा से लगभग 2293 बूथों से बूथ  समिति के सदस्य से ज्यादा से ज्यादा संख्या में  भाजपा प्रत्याशी श्री बी  डी शर्मा के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है ।
                         श्री शर्मा के नामांकन प्रक्रिया ,लगभग 50000 कार्यकर्ता अपने नेता के नामांकन फार्म दाखिल में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button