प्रदेश

म.प्र. गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सौलंकी व महासचिव राधेश्याम वर्मा के बनने से मंदसौर में हर्ष

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १० जून ;अभी तक;  म.प्र. गुजराती सेन समाज की प्रादेशिक बैठक महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित हुई। जिसमें  पूरे प्रदेश के सेन बन्धु सम्मिलित हुई। बैठक में सर्वानुमति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें म.प्र. गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशोक सौलंकी (उन्हेल) एवं प्रदेश महासचिव पद पर राधेश्याम वर्मा (रंतभावर) को नियुक्त किया गया। दोनों की नियुक्ति गुजराती सेन समाज मंदसौर में हर्ष व्याप्त है।
                                     प्रदेश अध्यक्ष अशोक सौलंकी (उन्हेल) एवं प्रदेश महासचिव राधेश्याम वर्मा (रंतभावर) के मनोनीत होने पर मंदसौर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ सागरमल बोराना, हरिप्रसाद सौलंकी, सुरेश राठौड़, ओमप्रकाश गेहलोद, कृष्णा गेहलोद, डॉ. राजेश बोराना, शांतिलाल गेहलोद, समाज जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोद, समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभुसेन राठौड़, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अंतिम देवड़ा, पूर्व नगर युवा अध्यक्ष अर्जुन सेन राठौड़ (छोटू), पूर्व तहसील अध्यक्ष अनिल परिहार, विजय गेहलोद (गोटू), मनीष राठौड़ (मोनू), मातृशक्ति से मंजू सेन, पार्षद गरिमा भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष मालती गेहलोद, संगीता देवड़ा,  हितेश भाटी, नन्दकिशोर राठौड़, राजेन्द्र पंवार, राजेश परिहार, विजय खटोड़, रमेश राठौड़, रमेश देवड़ा, अमरचन्द राठौर, विनोद देवड़ा, सतीश देवड़ा, राजेश चौहान, गोपाल देवड़ा आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button