प्रदेश

दलित दूल्हा की घोड़े पर सवारी नागवार गुजरी, कुछ ग्रामीणों ने कर दिया पथराव 

रविंद्र व्यास

छतरपुर ६ जून ;अभी तक; यहाँ  से 125 किमी दूर चौरई गाँव में सोमवार की शाम जमकर उपद्रव हुआ | यह विवाद  दलित दूल्हे के द्वारा गांव में राछ निकालने को लेकर हुआ जो पथराव तक जा पहुंचा | गाँव के कुछ लोग दलित दूल्हे रितेश अहिरवार की घोड़े पर बैठकर राछ निकालने को लेकर खफा थे | इस आशंका को लेकर अहिरवार समाज के लोगों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी | पुलिस सुरक्षा में राछ निकालने का कार्यक्रम लगभग संपन्न हो गया था  अंतिम समय में कुछ ऐसा घटा कि गाँव के लोगों ने पथराव कर दिया , पथराव में पुलिस एसडीओ पी सेहत तीन चार पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं |

                           छतरपुर जिले  बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई गांव के इस  मामला पर एसपी अमित सांघी ने बताया कि , सोमवार को गाँव में एक शादी थी।  इस शादी को लेकर दूसरे समाज के लोगों ने आपत्ति व्यक्त की थी | जिसपर गाँव में पुलिस बल भेजा गया था | जब दूल्हे की सवारी देवी पूजन के लिए निकल रही थी उस दौरान कुछ पथराव हुआ , जिसके बाद एडिशनल एसपी टीआई और पुलिस बल भेजा गया बाद में में स्वयं भी वहां पहुंचा था | सभी गाँव के कार्यक्रम स्मम्म्पन्न हुए।  बरात भी रवाना की गई | शादी के सभी कार्यक्रम संम्पन्न हो गए किन्तु जो पथराव दूसरे समुदाय के लोगों ने किया  था उसमे एसडीओ पि सहित कुछ पुलिस कर्मियों  को चोटें आई हैं | जिस पर लगभग ५० लोगों पर 353 ,१४७,१४८,१४९ और   एस सी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है | पथराव में किसी ग्रामीण को चोट नहीं लगी किन्तु पुलिस कर्मीओ को मामूली चोटें आई हैं | गाँव में शान्ति बनाये रखने के लिए  गाँव वालों को पुलिस और प्रशासन द्वारा समझाइस दी जायेगी |    

Related Articles

Back to top button