प्रदेश

डेढ़ किलो अवैध अफीम जप्त

महावीर अग्रवाल
मन्दसोर  ३१ अगस्त ;अभी तक;  जिले की गरोठ पुलिस द्वारा अवेध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार ।  आरोपी के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अवैध अफीम कीमती 1, 65, 000 रुपये व सुपर स्पलेंडर मोटर साईकिल किया जप्त
                                           उनि सुभाष गिरी ने बताया कि अवेध मादक पदार्थ अफीम  के परिवहन के संबध मे सुचना प्राप्त होने पर   वारनी तिराहा , मेलखेडा गरोठ रोड़ पर नाकाबंदी की गई।एक व्यक्ति सुपर स्पलेंडर मोटर साईकिल लेकर आता दिखाई दिया जिसे रोककर उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम इश्वर लाल पिता मांगीलाल प्रजापत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शेरगढ थाना सीतामउ का होना बताया । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल एक किलो 500 ग्राम अवैध अफीम पाई गई जिसे जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर थाना गरोठ पर अपराध क्र 384/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिय़ा गया । उक्त मादक पदार्थ अफीम के संबध मे अनुसंधान जारी है । अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजनी एक किलो 500 ग्राम कीमती एक लाख 65 हजार रुपये मय सुपर स्पलेंडर                      मोटर साईकिल क्र MP14MT6757 ।

Related Articles

Back to top button