प्रदेश

शिक्षक संजीव कुमार पाठक बने कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

दीपक शर्मा

पन्ना २६ अप्रैल ;अभी तक; मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ जिला इकाइ पन्ना के अध्यक्ष एसपी राय ने जिला स्तरीय संगठन का विस्तार करते हुए झरकुआ मे पदस्थ जन शिक्षक संजीव पाठक को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री राय द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यह नियुक्ति की गई।

                                  शिक्षक संजीव पाठक को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की जिला स्तरीय कमान मिलने से यह उम्मीद बंध गई है कि अब कर्मचारियों के हितों की आवाज शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदारी के साथ उठेगी। शिक्षक श्री पाठक ने अपने इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष एस. पी.राय सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे उनके द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। शिक्षक श्री पाठक के कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बनने पर जिला स्तर के कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है सभी कर्मचारी साथियो के द्वारा श्री पाठक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button