प्रदेश

नरसिंगपुरा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा विक्षिप्त महिला आश्रम में पानी की मशीन व आवश्यक सामग्री प्रदान की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ अप्रैल ;अभी तक;  श्री नरसिंगपुरा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में किए जा रहे सेवा प्रकल्प की श्रृंखला में विक्षिप्त महिला आश्रम में आश्रय प्राप्त 17 महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए ग्रुप द्वारा पीने के पानी की मशीन (ठंडा एवं गर्म), नली, गैस भट्टा, स्टूल (सीडी) एवं अन्य सामग्री भेंट की। इस दौरान त्याग समर्पण भावना से कार्य कर रही आश्रय गृह की संचालिका प्रतिमूर्ति अनामिका जैन का ग्रुप परिवार द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं मानव सेवा के इस कार्य के लिए बहुत-बहुत अनुमोदना करते हुए धन्यवाद दिया।
                              ग्रुप के संयोजक उमेश जैन (भड़का) ने बताया कि ग्रुप के उद्देश्य को सार्थक करते हुए आज के इस पुनीत मानव सेवा कार्य के लिए जिन परिवारों ने सहयोग दिया है उनकी खूब-खूब अनुमोदना एवं ग्रुप के दंपति सदस्यों से आग्रह किया जब-जब हमें पुनीत कार्य हेतु सुअवसर प्राप्त हो ऐसे पुनीत कार्य के लिए हमेशा सहभागी बने। ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश जैन ने सभी महानुभावों का अभिवादन किया। इस अवसर पर ग्रुप संयोजक प्रदीप जैन, उमेश जैन, अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, सचिव महेश जैन, सहसचिव गौरव जैन, अशोक जैन (आदिनाथ), कीर्तिश जैन (मावा), ललित जैन (कूचडोद), मनीष जैन (आर्ट पैलेस), अंकित जैन, राजेश जैन, यश जैन, नगीना जैन, राजश्री जैन, अलका जैन  (भड़का), सरिता जैन, सपना जैन, संगीता जैन, अलका जैन, बरखा जैन, सुधा जैन, कु. सलोनी जैन एवं ग्रुप के दंपति सदस्य उपस्थित थे। अंत में आभार ग्रुप सचिव महेश जैन ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button