प्रदेश

कमलनाथ 134 करोड़ रुपये संपत्ति के मालिक, 5 साल मैं 10 करोड़ बढ़ी आय, पत्नी अलका नाथ के नाम भी करोडो की प्रॉपर्टी

छिंदवाडासे महेश चांडक

छिंदवाडा  २७ अक्टूबर ;अभी तक;  छिंदवाड़ा विधानसभा के काँग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशी दोनों करोड़ो रुपये सम्पति के मालिक है प्रत्याशियों ने प्रशासन को अपने संपत्ति ब्योरे दिए है जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ एवं उनकी पत्नी अलकानाथ के नाम पर 134 करोड़ रुपये संपत्ति के मालिक, चल अचल सम्पति दोनों शामिल है 5 साल मैं 10 करोड़ रुपये आय बढ़ी है पत्नी अलका नाथ के नाम भी करोडो की पॉपर्टी है
                                  प्रशासन को दिए संपत्ति ब्योरे मैं कमलनाथ के पास 71 करोड़ 58 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है जिसमे13 लाख 12 हजार की चल एवं 64 करोड़ 48 लाख 51 हजार की अचल संपत्ति शामिल है वही उनकी पत्नी अलका नाथ के पास 62 करोड़ 52 लाख की संपत्ति है जिसमे 45 करोड़ 95 लाख 46 हजार की चल एवं 16 करोड़ 56 लाख की अचल संपत्ति शामिल है।
                              हलफनामे मैं कमलनाथ के पास 3 लाख 30 हजार 850 रुपये नगद एवं उनकी पत्नी के पास 30 हजार 245 नगद है।  पूर्व मुख्यमंत्री के पास उनके निज निवास शिकारपुर, थुनिया, इमलीखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर 28 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसकी कीमत 17 करोड़ से बढ़कर 29 करोड़ 41 लाख रुपये हो गई है दिल्ली मैं 2 एकड़ से ज्यादा जमीन जिसकी आज के बाजार मूल्य के हिसाब से 35 करोड़ रुपये से अधिक की है पत्नी अलकानाथ के पास 3 करोड़ 86 लाख रुपये के जेवरात है
              वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने आय के साधन सांसद और विधायक रहते हुए मिलने वाले वाले भत्ते, कृषि से होने वाली आये और बैंक मैं जमा ब्याज के रूप मैं मिलने वाली राशि प्राप्त होती है पिछले उपचुनाव विधानसभा मैं उनके एवं पत्नी के नाम पर 1 अरब 24 करोड़ 67 लाख 70 हजार थी जो अब 5 साल मैं 10 करोड़ बढ़कर 1 अरब 34 करोड़ 10 लाख 70 हजार हो गई

वही छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू भी करोड़ो रुपये के मालिक है विवेक बंटी साहू एवं उनकी पत्नी शालिनी साहू दोनों के पास करीब 35 करोड़ रुपये के आसपास की चल अचल सम्पति दोनों शामिलहै भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू हलफनामे मैं 1 करोड़ 83 लाख एवं उनकी पत्नी शालिनी साहू के पास 2 करोड़ 94 लाख रुपये की चल संपत्ति है वही बंटी साहू के पास 17 करोड़ 90 लाख और पत्नी शालिनी साहू के पास 13 करोड़ 65 लाख की अचल संपत्ति है


Related Articles

Back to top button