प्रदेश

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु, एक महिला गंभीर रूप से घायल

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़  19  नवम्बर ;अभी तक; टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब  ३० किलोमेटेर दूर रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गयी और एक महिला गुड़िया लोधी गंभीर रूप से घायल है जिसे ग्वालियर रिफर किया गया है!
                                 बुढ़ेरा पुलिस थाना इंचार्ज उप निरीक्षक रश्मि जैन ने बताया कि जीतेन्द्र लोधी 26 बाइक से अपने ससुर नन्दलाल 56और अपनी पत्नी गुड़िया को लेकर अपने गांव सुन्दरपुर जा रहा था।  उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे  एक अन्य दो पहिया वाहन से टकरा गया जिससे जीतेन्द्र लोधी और नन्दलाल की मौक़े पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे  दोनों बाइक सवार कि मौत जिला चिकित्सालय के रास्ते में हुईं!
                                   सब इंस्पेक्टर रश्मि ने बताया कि दूसरे बाइक सवारों की पहचान अरविन्द लोधी 30और विक्रम लोधी 25 के रूप में हुईं!उन्होंने बताया कि यह दोनों टीकमगढ़ से अपने गांव लक्ष्मनपुरा जा रहे थे!
                                    थाना प्रभारी जैन के मुताबिक दुर्घटना शाम करीब हुईंऔर उन्होंने बताया जैसे ही उन्हें घटना की सूचना प्राप्त हुई तत्काल मौक़े पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा गया!
                               रश्मि जैन ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मर्ग कायम करके, अन्य कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Back to top button