प्रदेश

राह चलते युवक के साथ शराबियों ने की पिटाई

दीपक शर्मा

पन्ना ७ अप्रैल ;अभी तक; ग्रामीण अंचलों में शराबियों के आतंक से लोग परेशान हैं। ऐसा ही मामला 6 अप्रैल गुरुवार की रात अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया का सामने आया है। जहां सलैया ग्राम के दो दबंग शराबियों ने पिकअप वाहन चलाकर अपना जीवन यापन करने वाले एक नवयुवक के साथ शराब के लिए पैसे ना देने पर लात घूंसे से जोरदार मार पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक के हाथ पैर , सीने और सिर में अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की बाद युवक को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पन्ना लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।

                             प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय दुबे पिता लखन लाल दुबे उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सलैया थाना अजयगढ़ गुरुवार की रात पड़ोसी के खेत से भाड़े पर अपना पिकअप लेकर गेहूं उठाने खेत जा रहा था तभी उसी दौरान प्रताप सिंह, अजय सिंह पिता अमान सिंह निवासी सलैया दोनों भाई शराब के नशे में घूम रहे थे। उसी दौरान रास्ते में दोनों शराबियों ने पिकअप चालक संजय दुबे से शराब के लिए पैसों की मांग की गई। जब युवक संजय दुबे द्वारा कहा कि अभी हमारे पास पैसे नहीं हैं और हम पैसे नहीं दे सकते। तो दोनों भाइयों द्वारा पिकअप चालक युवक के साथ  मारपीट की गई। उक्त घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल पन्ना उपचार के लिए भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button