प्रदेश

जैएसजी मेन मंदसौर द्वारा आयोजित नशामुक्ति, व्यसन मुक्ति जनजागृति अभियान के अंतर्गत हुए सामूहिक प्रवचन

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २९ अगस्त ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौैर मेन द्वारा समाज के प्रति अपने “कर्तव्य”  का निर्वाह करते हुए व्यसन मुक्ति  जनजागृति अभियान के अंतर्गत सामूहिक प्रवचन में उपाध्याय श्री पीयूषविजयजी म.सा. ने कहा कि व्यसन सामाजिक बुराई है, इसे तिलांजली देकर परिवार का कल्याण किया जा सकता है। प्रवचन श्रृंखला में साध्वी श्री सौम्य रत्नाश्रीजी महाराज तथा साध्वी श्री अर्हता श्रीजी म.सा. ने भी उद्गार व्यक्त किये।
                        पं. मदनलाल जोशी सभागार में आयोजित प्रवचन में उपाध्याय श्री पीयूषविजयजी म.सा. ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बक का भाव भारतीय संस्कृति का आदर्श है। समता व संयम जीवन का लक्ष्य बनाए। नशे की प्रवृत्ति बरबादी का द्योतक है।
                          साध्वी श्री सौम्यरत्ना श्रीजी म.सा. ने कहा कि नशा मनुष्य को गुलामी की ओर धकेल रहा है। नशे को त्यागकर जीवन आजाद करें। आपने कहा कि व्यसन कलंक है। नशा परिवार को नष्ट कर देता है।
                     साध्वी श्री अर्हताश्रीजी म.सा. ने कहा कि नशा जीवन को रसातल में ले जाता है। राग-द्वेष, अहंकार भी नशा है। स्मैक, कोकीन, एम.डी. ड्रग ने भावी पीढ़ी को बर्बाद किया है। आपने रात्रि दस बजे पश्चात् मोबाईल का उपयोग नहीं करने का आव्हान किया जिस पर 35 श्रावक श्राविकाओं ने पचक्खाण लिये।
पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने कहा कि संकल्प शक्ति से नशे को समूल नष्ट किया जा सकता है। नौनिहाल श्रेष्ठ विद्यार्जन कर परिवार व राष्ट्र को समृद्धि दे तथा विश्व मंच पर भारत को आगे बढ़ाये।
स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने कहा कि ग्रुप की इस वर्ष की थीम ‘कर्तव्य’ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए समाज सुधार सेवा प्रकल्पके अंतर्गत सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रकल्पों को निरंतर आयोजित कर रहा है। आज के युवा नशे से दूर रहे इस हेतु ग्रुप द्वारा एक विशाल व्यसन मुक्ति नशा मुक्ति  रैली भी निकाली गई थी। तथा आज संत व साधवीगणों के प्रवचन कर इस दिशा में कार्य किया है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कैलाश चावला, सकल जैन समाज के संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, अध्यक्ष प्रदीप कीमती, बड़े साथ ओसवाल समाज अध्यक्ष अजीत संघवी, मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष अरविन्द बोथरा, बही पार्श्वनाथ तीर्थ पेढ़ी अध्यक्ष अशोक कुमठ, संघ अध्यक्षगण नरेन्द्र मेहता, दिलीप डांगी, अनिल धींग, सुरेश जैन, दिलीप रांका का स्वागत अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, संरक्षक विजय सुराणा, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, पूर्व अध्यक्ष सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, अजय पोरवाल आदि ने किया।  संचालन पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा ने किया व आभार जोन कॉर्डिनेटर कपिल भंडारी ने माना।

Related Articles

Back to top button