प्रदेश

अजाक्स ने संत शिरोमणि रविदासजी साहेब के चल समारोह का किया भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ फरवरी ;अभी तक;  ’संत शिरोमणि रविदास साहेब की जन्म जयंती के अवसर पर 25 फरवरी को मेघवाल समाज विकास परिषद के तत्वाधान में विशाल चल समारोह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर भारत माता चौराहे पर पहुंचा,जिसमें आराध्य देव संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण अजाक्स अध्यक्ष- प्रहलाद कुमार सूर्यवंशी के द्वारा किया गया। साथ ही चल समारोह का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से  अजाक्स परिवार मंदसौर द्वारा किया गया।
                                      इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष जेपी अहिरवार,  जिला संरक्षक हीरालाल सूर्यवंशी (डायमंड ),प्रोफेसर के.आर.सूर्यवंशी, भेरूलाल बामनिया जिला अजाक्स उपाध्यक्ष रामनिवास सूर्यवंशी, अजाक्स जिला सचिव- मनोज कुमार धानिया ,मुकेश कोठे ,मंदसौर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सूर्यवंशी मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र चौहान , संयुक्त सचिव-सुनील राठौर ,राकेश डांगी,  रामलाल जाटव,जिला महासचिव- राधेश्याम बसेर,भुवानीराम गेहलोत ,राधेश्याम बसेर, रामप्रसाद ईरवार, सीतामऊ तहसील अध्यक्ष कारुलाल सूर्यवंशी, शंभूलाल सूर्यवंशी बामसेफ जिलाध्यक्ष गोवर्धनलाल परमार जगदीश सूर्यवंशी दशरथ सूर्यवंशी, दीपक रायकवार, हवलाल राठौर,’’सभी अजाक्स पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button