प्रदेश

सोनगुड्डा पुलिस चौकी  के निकट सोनगुड्डा और सुंदरवाही मार्ग पर अस्पताल के पास नक्सली बैनर और पर्चे पाए गए

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ११ दिसंबर ;अभी तक;
                              जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा पुलिस चौकी  के निकट सोनगुड्डा और सुंदरवाही मार्ग पर अस्पताल के पास नक्सली बैनर और पर्चे पाए गए हैं जिसमें नक्सलियों ने जिले की जनता का झामसिंग धुर्वे और कामरेड कमलू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले को एक्सपोज करने के लिए जिले की जनता का अभिवादन किया है
                        जीआरबी डिविजनल कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की ओर से लगाए गए बैनर और पर्चे में जिले के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के बारे में नक्सलियों ने उल्लेख किया है न. क्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर और पर्चे में पहली बार नक्सलियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी बात लिखी है  सोनगुड्डा अस्पताल से 100 मीटर दूरी पर लगे नक्सली बैनर और पर्चो को ग्रामीणों ने देखा इससे नक्सलियों की मौजूदगी और उनकी सक्रियता दिखाई देती है।
                        इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा चौकी के सुंदरवाही मार्ग में मिले नक्सली बैनर और पर्चो की  पुष्टि की है उन्होंने बताया कि बैनर और पर्चो को जप्त कर इस बात की छानबीन की जा रही है कि इन्हें नक्सलियों ने ही लगाया है या किसी अन्य शरारती तत्व की करतूत है

Related Articles

Back to top button