प्रदेश

नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा के निमित्त पंचकल्याणक महोत्सव की शुरूआत, प्रभु आदिनाथजी कीा च्यवन कल्याणक मनाया गया

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १८ जनवरी ;अभी तक;  आचार्य श्री अशोकसागरसूरिश्वरजी म.सा., आचार्य श्री प्रसन्नचन्द्रसागर सूरिश्वरजी म.सा., साध्वी श्री मोक्ष ज्योतिश्रीजी म.सा. व कई जैन आचार्यों व साध्वीगणों की पावन निश्रा में 16 जनवरी से चौधरी कॉलोनी स्थित नवनिर्मित भगवान श्री आदिनाथजी व नवग्रह मंदिर की प्रतिष्ठा का महोत्सव प्रारंभ हो चुका है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
                             इसी तारतम्य में गुरूवार को चौधरी कॉलोनी के  नवनिर्मित जिनालय में प्रभु आदिनाथजी का च्यवन कल्याणक महोत्सव मनाया गया अर्थात प्रभु आदिनाथजी की भव्यातिभव्य अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत प्रभु आदिनाथजी के अपनी माता के गर्भ में अवरित होने का महोत्सव नवनिर्मित मंदिर में मनाया गया। विधिकारक हितेशभाई जैन (मनासा) ने प्रभु आदिनाथजी के च्यवन कल्याणक के अनुष्ठान को आचार्यगणों व साध्वीगणों की पावन उपस्थिति में पूर्ण कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विनीता नगरी व भरत चक्रवति भोजन मण्डप का हुआ उद्घाटन- मंदिर की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आदिनाथ विहार-हरिपुरम विहार कॉलोनी में दो विशाल मण्डप बनाये गये है। इन मण्डपों में प्रतिष्ठा के विविध कार्यक्रम होंगे।
                               इन मण्डपों को विनीता नगरी व भरत चक्रवति भोजन मण्डल नाम दिया गया है। गुरूवार को इन दोनों मण्डपों का भव्य समारोह में उद्घाटन हुआ। रूपचांद आराधना भवन से गाजे बाजे के साथ चल समारोह निकला गया। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मालुजन शामिल हुए। यह चल समारोह आदिनाथ विहार पहुंचा जहां बनी विनीता नगरी व भोजन मण्डप का आचार्य श्री अशोकसागरजी, श्री प्रसन्नचन्द्रसागरजी, साध्वी श्री मोक्षज्योतिजी म.सा. की पावन निश्रा में उद्घाटन किया गया। शोभागमलजी हिम्मतलालजी संघवी परिवार ने विनीता नगरी व केशरीमलजी चिमनलालजी बोकडिया परिवार ने भरत चक्रवति भोजन मण्डल के उद्घाटन करने का धर्मलाभ लिया। यहां आचार्य श्री अशोकसागरजी ने मांगलिक भी श्रवण कराई।
                                उन्होंने की सहभागिता- इन दोनों कार्यक्रमों में श्रीसंघ के अध्यक्ष दिलीप डांगी, सचिव संदीप धींग, कोषाध्यक्ष छोटेलाल जैन, संरक्षक सुरेन्द्र जैन, शांतिलाल डोसी, उपाध्यक्ष सुरेश नाहटा, सहसचिव पारसमल जैन, ट्रस्टीगण राजकुमार डोसी, रिखबचंद बिल्लोरिया, प्रमोद जैन (नपा), अभय पोखरना, दिलीप संघवी एवं विभिन्न जैन श्रीसंघों के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button