प्रदेश

शिवराज ने अठारह साल में मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश बनाया- कमलनाथ

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ६ जून ;अभी तक;  पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने पिपलिया मंडी में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सरकार पर प्रदेश को चौपट करने का आरोप लगाते हुये अपने 15 माह की सरकार की उपलब्धियो को रखा। इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन सहित बडी संख्या में गणमान्य नेतागण मंचासीन थे।
                            श्री कमलनाथ ने कहा कि आज का दिन हम कभी नही भूला सकते है। 6 जून को निर्दोष किसानो को गोली मारी उन्होनें कोई पाप नही किया था । उन्होने अपना हक मांगा था किन्तु उन्हें शिवराजसिंह चौहान सरकार ने गोलियां दी। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार के किसी तहसीलदार या अन्य अधिकारी का सर्वे नही बल्कि मैने मेरा खुद का सर्वे कर किसानो को एक सप्ताह के भीतर भरपुर मुआवजा दिया। उन्होनें शिवराजसिंह चौहान सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि अठारह सालो में उन्होेने प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया हैं। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिला अपराधो में नंबर वन प्रदेश बना दिया है।
                              श्री कमलनाथ ने कहा कि मैने कभी सौदे की राजनिति नही की ।मुझे चुनाव के कुछ समय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था और आप लोगो ने मेरा काम मेरी सरकार में देखा है। आप लोग मुझे बाकी के चार सालो में भलीभांति रूप से जान और पहचान गये होगे।     एक लाख एक हजार किसानो का कर्जा माफ किया- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी ने कहा कि मैने कर्जमाफी योजना के तहत मंदसौर जिले के एक लाख एक हजार किसानो का कर्जा माफ किया है, आगे भी कर्जा माफ करने की योजना थी। अब हम पुनः सरकार में आयेगे तो किसानो का कर्जा फिर से माफ करके किसानो को राहत देगे।
                          किसान सम्मेलन को पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने भी संबोधित करते हुये भाजपा की शिवराजसिंह चैहान सरकार पर आरोप लगाते हुये पुनः सरकार बनने पर आम नागरिको लिये कांग्रेस की घोषणाओ का उल्लेख करते हुये उन्हें पुरा करने का वचन दिया।
                           इससे पूर्व स्वागत उदबोधन देते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कहा कि श्री कमलनाथ की सरकार ने हर वर्ग को राहत दी। उनके कार्यकाल में अपराधो पर अंकुश लगा, मंदसौर में पांच सौ करोड की भगवान श्री पशुपतिनाथ की भूूमि को मुक्त कराने का कार्य कमलनाथ ने कर दिखाया था।
                              इस अवसर पर आलोट विधायक श्री मनोज चावला, पूर्व मंत्रीगण श्री सुभाष सोजतिया, श्री नरेन्द्र नाहटा, मध्यप्रदेश कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अजय चैरडिया, पूर्व विधायकगण श्री नवकृष्ण पाटील, श्रीमती पुष्पा भारतीय, श्री भारतसिंह दीपाखेडा, श्री नंदकिशोर पटेल, श्री सम्पतस्वरूप जाजू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, श्री परशुराम सिसोदिया, सुवासरा  श्री राकेश पाटीदार, कांग्रेस नेता श्री श्यामलाल जोकचंद्र, श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता श्री ओमसिंह भाटी, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष , जनपद पंचायत अध्यक्ष भानपुरा श्री विजय पाटीदार, नगर परिषद भानपुरा के अध्यक्ष श्री शिव भानप्रया, कार्यक्रम हेतु विधानसभा प्रभारी श्री अनिल बोराना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती,  दीपकसिंह चैहान,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री त्रिलोक पाटीदार, श्री राजकुमार अहीर, श्री सत्यनारायण पाटीदार,  श्री उमरावसिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस नीमच अध्यक्ष श्री अनिल चैरसिया, श्री मनजीतसिंह टूटेजा, श्री तरूण खिची, श्री किशोर गोयल, जिले के ब्लॉक कांग्रेेस अध्यक्षगण श्री अनिल शर्मा, डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, श्री ईश्वरलाल धाकड, श्री पंकज जाट, श्री इंदरसिंह गौड, श्री शांतिलाल पाटीदार, श्री रामसिंह जादौन, श्री गोपालसिंह सिसोदिया, श्री सुरेश धाकड, श्री प्रकाश बंजारा, श्री सुरेश पाटीदार, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री फकीरचंद्र गुर्जर, किसान कृषक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री करणसिंह चैहान, जावरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यूसफ कडप्पा सहित कई कांग्रेस नेता मंच पर उपस्थित थे।किसान सम्मेलन का संचालन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने किया व आभार कार्यकारी अध्यक्ष श्री कन्हैैयालाल पाटीदार ने माना।
12 सौ साथियो के साथ किसान नेता श्री गुणवंत पाटीदार कांग्रेस में शामिल
किसान सभा के प्रारंभ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गुणवंत पाटीदार को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। श्री पाटीदार किसान सभा में बारह सौ साथियो के साथ किसान सम्मेलन में आये थे। इस दौरान श्री नाथ ने उन्हें सदस्यता प्रदान करते हुये उनका हौसला बढाया।
रोड शो में उमडी भीड, जगह-जगह हुआ स्वागत, भेंट की गदाये
इससे पूर्व पिपलिया मंडी हेलीपेड पर श्री कमलनाथ का आगमन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के सामने अस्थायी हेलीपेड पर कांग्रेसजनो ने उनकी अगवानी की। इसके उपरांत पिपलिया चैपाटी से उनका रोड शो शुरू हुुआ जिसमें हजारो की संख्या में किसान, आम नागरिको एवं कांग्रेसजन ने उनका भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानो पर कांग्रेसजनो ने हनुमानजी की शक्ति का प्रतिक गदाये भेंट कर परम हनुमान भक्त श्री कमलनाथ की अगवानी की।

Related Articles

Back to top button