प्रदेश

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति


मंदसौर। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव व प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा(विधायक) की सहमति व जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर मंदसौर जिले के समस्त पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति किया।

जिसमें मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमावत (रेवास देवड़ा), मंदसौर शहर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश नाई, दलोदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश टेलर(नगरी), मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पाटीदार(पिपलिया विश्निया), संजीत ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद पाटीदार(चिल्लोद पिपलिया), धुंधडका ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बैरागी(पिपलिया कराड़िया), सुवासरा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद खारोल(धलपट), शामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल माली(चंदवासा), सीतामऊ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल जाट(राजनगर), कयामपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमल गोस्वामी(कोट पिपलिया), कार्यकारी अध्यक्ष श्याम धनगर(राजनगर), गरोठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौधरी(साठखेड़ा), मेलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भोलाशंकर धाकड़(खजुरीपंथ), भानपुरा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश प्रजापति (बाबुल्दा) को नियुक्ति दी गई।

जिलाध्यक्ष गुर्जर ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी और आगामी विधानसभा चुनावों में ताकत से जुट जाने हेतु निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button