प्रदेश

बैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम सहित 10 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, आडियो विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्यवाही

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 18 नवंबर ;अभी तक;  बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम सहित 10 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर। कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीठ करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आडियो विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्यवाही।
                                 बैहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगतसिंह नेताम ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी इसका एक आडियो भी शुक्रवार रात को सामने आया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। एकत्रित जनसमूह से बैहर विधानसभा क्षेत्र के असगरा गांव में सड़क पर जाम लगा दिया इसके कारण देर रात तक यहां गहमागहमी का माहौल बना हुआ था।
                                इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर बैहर एडिशनल एसपी विनोद कुमार मीणा के साथ बिरसा थाना के बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियत्रित किया।
                             प्राप्त जानकारी के अनुसार भगतसिंह नेताम के द्वारा सालेटेकरी ग्राम के कोपेभाटा निवासी कांग्रेस के कार्यर्ता उमेश मेश्राम को जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर उमेश पिता छोटेलाल मेश्राम उम्र 29 साल कोपेभाटा द्वारा सालेटेकरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 507 भादवि के तहत भाजपा प्रत्याशी भगतसिंह नेताम और उनके कार्यकर्ता में शंभू जायसवाल,महेश रानी,मनीष अग्रवाल,गोलू यादव, ताम्रध्वज डहरवाल,हिरड पंचतिलक, लक्ष्मी मरकाम और बिसेन धुर्वे के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button