प्रदेश

जिले में 92 महिला बूथ एवं 06 दिव्यांग बूथ बनाएं गए, 17 नवंबर को जिले के 1541 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

आशुतोष पुरोहित

खरगोन 15 नवम्बर ;अभी तक;  जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 92 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जिनके मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं हैं। इसी प्रकार 06 मतदान केन्द्र ऐसे बनाएं गए हैं जिनके मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांगजन है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-181 भीकनगांव में मतदान केन्द्र क्रमांक 66 कन्या माध्यमिक विद्यालय, मतदान केन्द्र क्रमांक 67 जनशिक्षा केन्द्र, मतदान केन्द्र क्रमांक 69 माध्यमिक शाला भवन भीकनगांव, मतदान केन्द्र क्रमांक 76 जनपद पंचायत भवन भीकनगांव एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 91 कोदला जागीर को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों के मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-182 बड़वाह में बड़वाह के मतदान केन्द्र क्रमांक 47, 49, 53, 54, 57, 59, 61, 63, 65, 66 एवं सनावद के मतदान केन्द्र क्रमांक 152, 155, 157, 158, 160, 161, 162, 164, 165, 168, 169, 171, 174, 176, 179, 180 को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर में मतदान केन्द्र क्रमांक 36, 42, 52, 57, 58, 63, 76, 80, 89, 98, 100, 135, 136, 139, 144, 150 को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद में कसरावद के मतदान केन्द्र क्रमांक 36, 39, 41, 42, 44, 45, 46 एवं 51 को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन में मतदान केन्द्र क्रमांक 82, 83, 84, 85, 99, 100, 102, 103, 107, 108, 109, 112, 114, 119, 120, 121, 122, 125, 126, 127, 128, 129, 135, 136, 141, 149, 155, 157, 158, 159, 160, 162, 163 व 177 को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-186 भगवानपुरा में बिस्टान के मतदान केन्द्र क्रमांक 97, 99 व 101 को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है।

जिले में 06 ऐसे मतदान केन्द्र बनाएं गए हैं जिनके मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांग हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-181 भीकनगांव का मतदान केन्द्र क्रमांक 65, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-182 बड़वाह का मतदान केन्द्र क्रमांक 60, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर का मतदान केन्द्र क्रमांक 34, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद का मतदान केन्द्र क्रमांक 47, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन का मतदान केन्द्र क्रमांक 88 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-186 भगवानपुरा का मतदान केन्द्र क्रमांक 104 शामिल है। इन मतदान केन्द्रों के मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांगजन हैं।

Related Articles

Back to top button