प्रदेश

युवा आरक्षक की सीमेंट टेंकर की चपेट में आने से मृत्यु

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 17 अक्टूबर  ;अभी तक; यहाँ पुलिस कोतवाली में पदस्थ एक युवा आरक्षक यशवंत यादव 31 की सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे,एक  सीमेंट टेंकर की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी!
                                    पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब यशवंत कलेक्ट्रेट की ओर से कोतवाली तरफ आ रहे थे उसी समय जिला चिकित्सालय चौराहे से गुजर रहे सीमेंट से भरे टेंकर की चपेट में उनकी बाइक आ गयी और उन्होंने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया!उन्होंने बताया कि  मौक़े से भाग रहे टेंकर को झाँसी मार्ग पर पकड़ लिया गया!
                                   एसपी काशवानी ने बताया कि सागर जिले के यशवंत ने वर्ष 2013 में ज्वाइन किया था और वे एक होनहार पुलिस कर्मी थे!उन्होंने बताया कि  घटना के सम्बन्ध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

Related Articles

Back to top button