प्रदेश

भारतीय जैन संघटना ने पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १५ अगस्त ;अभी तक;  भारतीय जैन संघटना मंदसौर द्वारा कार्यकारिणी की मीटिंग वल्लभ नगर में आयोजित की गई। इसमें सभी महिलाएं तिरंगा थीम पर शामिल हुई।

                इस मौके पर सभी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ ली वही अपने आसपास के लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान  भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष साक्षी जैन, सचिव सुनीता खाबिया, अलका सिपानी, शिखा दुग्गड़, निधि सिंघवी, सोनिया मारु, शिल्पा धींग, संध्या भंडारी, मेघा पोरवाल, नेहा संचेती, पूजा दुग्गड़, अनुभा उकावत, सीमा पोरवाल,  रानी अग्रवाल,  निधि गोधा  आदि महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। यह जानकारी  भारतीय जैन संघटना की सचिव सुनीता खाबिया द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button